फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

कंडी क्षेत्र में मक्की की फसल में लग रहा कीड़ा

विज्ञापन
agriculture
सीमावर्ती कंडी क्षेत्र के किसान मक्की की फसल में लग रहे कीड़े की जानकारी देते हुए।
अखनूर। सीमावर्ती कंडी क्षेत्र में मक्की की फसल को सूंढी कीड़ा लग रहा है। रोज सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। किसानों को रोजीरोटी की फिक्र सताने लगी है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि कीड़े की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर, चौकी चौरा, खौड़ में मक्की फसल को कीड़ा लग जाने पर अधिकतर फसल बर्बाद होने की कगार पर आ गई है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। तीनों उप जिलों में 20 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। दूसरी ओर कृषि विभाग के अधिकारी मात्र आश्वासन देकर अपना फर्ज निभा रहे हैं, जबकि क्षेत्र में मौके पर अधिकारी जाकर जागरूक नहीं कर रहे। मात्र फोन पर ही किसानों को कीडे़ से बर्बाद हो रही फसल के बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार मक्की की फसल बंपर होने की उम्मीद थी, मगर कीड़ा लगने पर फसल बर्बाद हो रही है। किसान राज कुमार ने बताया मक्की की फसल को कीड़ा लगने पर तैयार फसल खराब होकर गिर रही है। कीड़ा फसल का अधिकतर हिस्सा खा जाता है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग मात्र खानापूर्ति करके किसानों को दवाई दे रहे हैं। किसानों को परिवार की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मक्की की फसल को कीड़े लगने पर किसानों को दवाएं दी जा रही हैं। रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक और अन्य चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कीडे़ की रोकथाम हो सके।
-ओम प्रकाश शर्मा, एसडीएईओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed