फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

नहरों में छोड़ा गया, किसानों ने जताई खुशी

विज्ञापन
agriculture
परगवाल। क्षेत्र के किसान कुछ दिनों से सिंचाई से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग करते आ रहे हैं। सिंचाई विभाग ने रविवार को किसानों को राहत देते हुए नहरों में पानी छोड़ दिया। पानी छोड़े जाने के बाद किसानों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि विभाग को बहुत पहले पानी छोड़ देना चाहिए था। क्योंकि धान की पनीरी लगाने का समय निकल रहा था, हालांकि अभी बहुत सारे छोटे नालों में पानी नहीं छोड़ा गया है। कुछ नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई है, लेकिन विभाग ने बड़ी नहरों में पानी छोड़ कर किसानों को थोड़ी राहत जरूर दी है। स्थानीय किसान सुभाष सिंह का कहना था कि उनकी सारी खेती नहरों के पानी पर निर्भर है। कुछ किसानों ने धान की पनीरी पंपों के पानी से लगा दी है। वह काफी दिनों से नहर में पानी छोडे़ जाने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने छोटी नहरों में भी पानी छोड़े जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

अंधी और बारिश से रामगढ़ क्षेत्र के लोगों ने ली राहत
रामगढ़। क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी और बारिश से लोगों और किसानों ने राहत की सांस ली है। कुछ दिनों से पारा चढ़ने से गर्मी बढ गई, जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सोमवार को सुबह से ही ठंडी हवा और बादल छाए रहने से पूरा दिन सुहाना रहा। सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों का कहना है कि बारिश से हमारे खेतों में नमी आ गई है। खेतों की बुआई आसानी से हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed