फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agricultural University classes begin 13 days later

कृषि विश्वविद्यालय में 13 दिन बाद कक्षाएं शुरू

Fri, 19 Sep 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University classes begin 13 days later

शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलाजी (स्कास्ट) में वीरवार को 13 दिन बाद कक्षाएं शुरू की गईं। बाढ़ से कैंपस में हुई भारी तबाही के बाद अकादमिक गतिविधियां ठप चल रही थीं।

विज्ञापन


बलोल नाले से कैंपस में पानी घुस आने के कारण वैज्ञानिक शोधों के अलावा पीजी क्लास रूम, यूजी लेक्चर थियेटर, आफिस, लैबोरेटरी आदि को काफी नुकसान पहुंचा था। कैंपस में हुए नुकसान का जायजा न लेने पर विद्यार्थियों में रोष है।
विज्ञापन


इस बीच कुलपति डॉ. पीके शर्मा ने अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों से बातचीत कर सारी अकादमिक गतिविधियों को दोबारा शीघ्र सामान्य बनाने का भरोसा दिलाया। स्कास्ट टीचिंग एसोसिएशन जम्मू के प्रधान डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि बाढ़ के पानी से कैंपस में भारी क्षति पहुंची है, लेकिन अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही सरकार की ओर से ही नुकसान का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कास्ट ने केंद्र और राज्य स्तर पर कृषि क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन मौजूदा हालात में शोध और दूसरी गतिविधियों को पटरी पर लाना चुनौती है। सरकार को शीघ्र उचित राशि जारी करके स्कास्ट के पुनर्निर्माण पर काम करना चाहिए। इस दौरान डॉ. विवेक एम आर्य, डॉ. पीके राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed