फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agricultural products will reach cities directly from farm agreement between Policy Advocacy Research Center and JKTPO

जम्मू-कश्मीर: खेत से सीधे शहरों में पहुंचेंगे कृषि उत्पाद, पार्क और जेकेटीपीओ के बीच करार

Thu, 10 Jun 2021 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 01:06 PM IST
सार

एमओयू साइन करने के कार्यक्रम में बॉंबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रबंधक निदेशक आशीश कुमार चौहान ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के 200 युवाआें को बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा क्षेत्र का प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
Agricultural products will reach cities directly from farm agreement between Policy Advocacy Research Center and JKTPO
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कृषि पैदावार की सीधे खेत से खरीद होगी। खेत की उपज का प्रसंस्करण कर उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। इससे किसानाें को अच्छा दाम और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद मिलेगा।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में बुधवार को कृषि विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौारी, पॉलिसी एडवोकेसी रिसर्च सेंटर (पार्क) और जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के बीच एमओयू साइन किया गया। पहले चरण में राजोरी, पुंछ और बनिहाल सब डिवीजन से बाजरा व दालों की खरीद और प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना की जाएगी। अगले चरणों के तहत अन्य जिलों में और उत्पाद जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एमओयू को मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कृषि व बागवानी क्षेत्र की पैदावार को प्रसंस्करण के साथ जोड़कर इसका मूल्य संवर्द्धन किया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक विकास को रफ्तार देने की दिशा में ऐसे फैसले निर्णायक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन और पार्क के बीच समझौते से कारोबार और निवेश की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में कारोबारी सुगमता और निवेश प्राथमिकता के लिहाज से बेहतर माहौल दिया जा रहा है। किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी धाम: पढ़ें आगजनी की घटना के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed