फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agricultural news

मौसम में बदलाव का असर : फसलों को उचित पानी दें, पैदावार होगी अच्छी

विज्ञापन
agricultural news
जम्मू। कोहरे के बाद अब मौसम में बदलाव आने से फसलों को संजीवनी मिलेगी। मौजूदा समय में गेहूं और सब्जियों की खेती की गई है। इससे पहले फसलों की अच्छी पैदावार पर संकट रहा। दस फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया गया। अब मौसम साफ होने और धूप खिलने के बाद कृषि विभाग फसलों को पानी देने की सलाह दे रहा है। इससे नुकसान कम हो सकेगा। साथ ही अच्छी पैदावार मिलेगी।
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने भी फलों की अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई करने की सलाह दी है। पहले नींबू, आम, नाशपाती सहित अन्य फलों की खेती पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। अब मौसम साफ होने से पैदावार में बढ़ोतरी होगी। फरवरी में गेहूं की फसल को येलो रास्ट से बचाने के लिए कृषि विभाग अभियान शुरू करेगा। फसल में पीलापन आने पर तुरंत सलाह लेने और दवा छिड़कने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण अच्छी पैदावार पर संकट था मगर अब मौसम साफ हो गया है। इससे पैदावार में इजाफा होगा।
- अनिल गुप्ता, कृषि निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed