फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agricultural department, director post

Jammu News: निदेशक की खाली कुर्सी से किसानों को नहीं मिल पा रहे उपकरण

विज्ञापन
agricultural department, director post
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एक तरफ धान की फसल पर मौसम की मार पड़ी है तो वहीं कृषि विभाग का लापरवाह रवैया किसानों का दर्द और बढ़ा रहा है। खरीफ के बाद अब रबी सीजन में भी कोई खास उम्मीद नजर नहीं आ रही, क्योंकि 19 दिन से निदेशक का पद खाली है। इस वजह से किसानों को गेहूं, सब्जियां और चारा के लिए सब्सिडी की मशीनरी नहीं मिल रही। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कोई भी मशीन देने के लिए जिला स्तर पर निदेशक की मंजूरी लेनी होती है। पहले तो 6 महीने से नई योजना की वजह से मशीनरी नहीं दी गई और निदेशक नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। किसी अधिकारी को अतिरिक्त पदभार नहीं मिलने से विभाग में भी काम सही तरीके से नहीं हो रहा। केके शर्मा 30 सितंबर को रिटायर हुए थे।

निदेशक की नियुक्ति कब होगी का जवाब मांगने के लिए कृषि उत्पादन विभाग के आयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार से संपर्क नहीं हो पाया। वह जब भी पक्ष रखेंगे तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। उधर, किसान संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना है कि बारिश और आंधी से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसका आंकलन करने कोई नहीं आ रहा। जब विभाग का मुखिया ही नहीं है तो कैसे मदद मिलेगी। प्रधान तेजिंदर सिंह का कहना है कि निदेशक की नियुक्ति न होना इस बात का प्रमाण है कि कृषि विभाग किसानों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed