जम्मू-कश्मीरः किसानों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि व बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल का किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व वरिष्ठ नेता चौधरी मोहन सिंह ने किया। इससे पहले क्षेत्र में रैली निकाली तथा एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि तथा बारिश के कारण जम्मू संभाग के किसानों की धान की फसल पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, लेकिन दुख की बात है कि अभी तक सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। आरएस पुरा क्षेत्र के किसानों की 90 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को प्रति कनाल 10 हजार रुपये मुआवजा मिलना चाहिए ताकि किसान अब गेहूं की फसल लगा सकें। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा। दूसरी और केंद्र सरकार वर्ष 2022 में किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कर रही लेकिन हालत यह है कि जमीनी स्तर पर किसानों की हालत दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है।
मुआवजे का एलान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने किसानों के लिए मुआवजे का एलान नहीं किया तो वह आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार की होगी।जम्मू कश्मीर किसान काउंसिल के राज्य अध्यक्ष राजेश शर्मा बिट्टू ने सांसद जुगल किशोर शर्मा द्वारा जम्मू संभाग के किसानों की मांगों को लोकसभा में उठाने का स्वागत किया है।
कस्बे में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि किसान काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह तथा सांसद जुगल किशोर शर्मा से मुलाकात की थी। उनसे मांग की थी कि ओलावृष्टि तथा बारिश के कारण बरबाद हुई फसलों का किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू का नाम बदलने की मांग
उन्होंने कहा कि सांसद जुगल किशोर शर्मा ने इस मांग को लोकसभा में गंभीरता के साथ रखा और केंद्र सरकार के समक्ष मांग की कि जम्मू संभाग के किसानों की धान की फसल खराब हुई है। उन किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा उठाई गई इस मांग के बाद किसानों में भी उम्मीद जगी है कि जल्द उनकी इस समस्या का समाधान होगा और सरकार द्वारा उनके लिए जल्द उचित मुआवजे का ऐलान किया जाएगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू का नाम बदल कर किसानों के लिए बलिदान देने वाले बाबा जित्तो के नाम पर रखा जाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि किसान काउंसिल लंबे समय से इस मांग को सरकार के समक्ष रखती आ रही है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा के युवा शहरी प्रधान विक्रम संधू, ज्योति शर्मा, जीतराज चौधरी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।