{"_id":"5d3e069a8ebc3e6ca435eb26","slug":"agitation-jammu-news-jmu190300728","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर रशीद के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर रशीद के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया के ग्रामीणों और युवाओं ने रविवार को पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाजसेवक पंकज सलाथिया, शेखर सलाथिया की देखरेख में राजा हरि सिंह मेमोरियल गुड़ा सलाथिया के पास रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।
पंकज सलाथिया ने कहा कि पूर्व विधायक इंजीनियर रशीद ने स्वर्गीय महाराजा हरि सिंह और उनके पोते पूर्व एमएलसी विक्रमादित्य के खिलाफ जो जहर उगला है। इससे साफ लगता है कि इस नेता के दिल में डोगरा से कितना प्यार है। पंकज सलाथिया ने कहा कि जो इंजीनियर रशीद ने महाराजा हरी सिंह और उनके पोते के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि महाराजा हरी सिंह जालिम थे। उसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि इंजीनियर रशीद ने जो बयान दिया है उस पर वह माफी मांगें, नहीं तो विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति अलग चीज है, लेकिन महाराजा हरि सिंह को अपशब्द कहना कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
युवाओं ने इंजीनियर रशीद का पुतला जलाया
रामगढ़। इंजीनियर रशीद के बयान के विरोध में रविवार को युवाओं ने उनका पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। रशीद ने विक्रमादित्य का फोटो जलाया था। इसके जवाब मेें प्रदर्शनकारियों ने रशीद का फोटो भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जिस भी पार्टी से हों लेकर वह हमारे महाराजा हरी सिंह के पोते हैं। इसलिए उनकी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं होगी। पंकज सलाथिया और शेखर सलाथिया ने कहा कि सियासतदानों से मैं एक ही बात कहूंगा कि सियासत करने के और भी बहुत स्थान हैं परंतु ऐसी जगह पर सियासत नहीं करें जिससे सबकी भावना जुड़ी हो और जिससे किसी के हृदय को ठेस पहुंचे। ब्यूरो