{"_id":"5d3616868ebc3e6d1b73f0ed","slug":"agitation-jammu-news-jmu1898897185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर ने किया डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर ने किया डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/कारगिल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने नियमितीकरण की मांग के समर्थन में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इससे पहले वर्कर्स ने रैली भी निकाली और विरोध जताया। यूनियन की अध्यक्ष सुमन सूरी ने कहा कि लंबे समय से हमारी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। वर्कर्स और हेल्पर सरकारी योजनाओं को चलाने में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। इतना ही नहीं सरकार के अन्य कार्यक्रमों में भी योगदान दे रही हैं। अभी तक वर्कर्स को सम्मानजनक वेतन नहीं मिल रहा है। इससे वर्कर्स-हेल्पर्स में मायूसी है।
उन्होंने कहा कि दस साल पूरा करने वाली वर्कर्स-हेल्पर को नियमित किया जाए। 10 फीसदी पीपीएफ-जीपीएफ काटा जाए। वर्कर्स के लिए मेडिकल पालिसी बनाई जाए। सेवानिवृत्त होने पर पांच लाख रुपये वर्कर्स जबकि तीन लाख रुपये हेल्परों को दिए जाएं। शीतकालीन छुट्टियां 15 जबकि ग्रीष्मकालीन 45 दिन दी जाएं। आंगनबाड़ी वर्कर्स की पदोन्नति की जाए। पांच माह के वेतन का भुगतान किया जाए। वेतन न मिलने से वर्कर्स-हेल्पर को घर का खर्चा चलाने में परेशानी आ रही है। प्रदर्शन में महासचिव निर्मल शर्मा, उपाध्यक्ष महजबीन, मोनिका, ललिता गुप्ता और अन्य शामिल रहीं।
उधर आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स एसोसिएशन जेएंडके कारगिल-लेह ने न्यू बस स्टैंड होमपेरिंग कारगिल में प्रदर्शन किया और विरोध जताया। इस दौरान एसएसी के फैसले पर भी विरोध जताया गया। वर्कर्स ने फैसले वापस लेने को कहा है। अध्यक्ष जहरा बानो ने कहा कि फैसले से वर्कर्स और हेल्पर्स को परेशानी होगी। कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारियों को संतोषजनक वेतन मिलना चाहिए।