फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
विजयपुर। ठंडी खुई क्षेत्र के पंचों-सरपंचों और लोगों ने सोमवार को एक बार फिर सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच सुखविंदर सिंह पोला ने कहा कि ठंडी खुई में सरोर टोल प्लाजा को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। क्योंकि हमारी मांग टोल प्लाजा को बंद करने की है। सरकार इसे बंद करने के बजाय ठंडी खुई में शिफ्ट कर रही है। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पहले झंडा फहराया जाएगा। उसके बाद क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने सांसद जुगल किशोर शर्मा, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से अपील की कि सरोर टोल प्लाजा को बंद किया जाए। अगर टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो 26 जनवरी को हम लोग भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर देंगे, और जब तक टोल प्लाजा बंद नहीं होगा तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। क्योंकि पहले ही लखनपुर और नगरोटा में टोल प्लाजा है। टोल प्लाजा रिहायशी इलाके में नहीं होता है और तो और अब तो जम्मू-कश्मीर यूटी बन गया है। यूटी में टोल प्लाजा गैरकानूनी है। उन्होंने मांग की कि टोल प्लाजा को तत्काल बंद किया जाए। प्रदर्शन में सूर्य प्रकाश थापा, रिंपु जमवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed