सांबा। मंडी थलोरा में 15 दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। इसको लेकर रविवार को स्थानीय महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह मांग कर रही थीं कि जल्द ही उन्हें पानी की आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया तो वह अधिकारियों का घेराव करेंगी।
स्थानीय महिला अयोध्या देवी, शीला संब्याल, सुमन देवी, नीलमा देवी, सुरिष्टा देवी, गुड्डी देवी, शारदा देवी ने कहा कि विभाग के स्थायी कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। उच्च अधिकारियों से बात की मगर उन्होंने केवल पानी आ जाएगा, कह कर पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय महिलाओं ने उपायुक्त से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जो लोगों को पानी तक नहीं दे पा रहे हैं। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उन्हें पानी की सुचारु आपूर्ति नहीं की गई तो वह सड़कों पर आने को मजबूर हो जाएंगी। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।