{"_id":"6283deaaeb92ea2a6e5e7d88","slug":"agitaion-samba-news-jmu2600210185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत पर महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा।पानी की किललत को लेकर डीसी कार्यालय का घेराव करते हुए ग्रामीण
- फोटो : SAMBA
Link Copied
सांबा। जिले के जतवाल के सौआंदा गांव में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के अनुसार छह माह से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। आज इन लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उक्त गांव के लोगों ने आम आदमी पार्टी की नेता रीना चौधरी की अगुवाई में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उपायुक्त ने ग्रामीणों से मिलने से इनकार किया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें पानी की शीघ्र आपूर्ति नहीं की गई तो वह लोग राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उनका कहना था कि लोगों को दो-दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं 500 रुपये देकर टैंकर मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।