फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पुरमंडल कॉलेज बनाने में गतिरोध तेज

विज्ञापन
agitaion
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत कटवालता में पुरमंडल डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर पुरमंडल और दूरदराज के गांवों के लोग सोमवार को बस अड्डे पर इकट्ठा हुए। उन्होंने कटवालता में बन रहे डिग्री कॉलेज के विरोध में नारेबाजी की। इसके अलावा प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर सेवानिवृत्त हेडमास्टर गोविंद सिंह ने कहा कि प्रशासन और अफसरशाही के लोग जानबूझकर कटवालता में डिग्री कॉलेज बनाने पर जोर दे रहे हैं। ढाई साल से कोर्ट में डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर से स्टे लिया हुआ है। क्योंकि सरकार ने पुरमंडल में डिग्री कॉलेज बनाने का आदेश दिया था उसके बाद प्रशासन के लोगों को उचित जगह का मुआयना कराया गया, लेकिन इसके बावजूद कटवालता पंचायत में डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसका पुरमंडल के लोग विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि इस डिग्री कॉलेज के लिए वह जमीन आसमान एक कर देंगे और अपने आंदोलन को रोज तेज करते जाएंगे।
विज्ञापन

उधर प्रशासन के अधिकारियों को जैसे जब इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली तो एसडीएम विजयपुर विनय शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों की मांग सुनीं। एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ कुछ जगहों का मुआयना किया। जहां डिग्री कॉलेज की कक्षाएं लगाई जा सकें। इस मौके पर लोगों द्वारा हायर सेकेंडरी का मुआयना कराया, जिसमें प्रधानाचार्य ने कम जगह को लेकर आपत्ति दर्ज की। उसके बाद और एक अन्य बिल्डिंग का मुआयना कराया और उसके बाद एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग वह उपायुक्त के समक्ष रखेंगे और उनका जो भी फैसला होगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed