फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

बिजली-पानी की समस्या से विभाग दिलाए छुटकारा

विज्ञापन
agitaion
घगवाल। इन दिनों तहसील में बिजली की अघोषित कटौती व पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। इसको लेकर लोगों ने प्रशासन व विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर विभागीय अधिकारियों ने लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं से शीघ्र छुटकारा नहीं दिलाया तो लोग सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें पंच रमन शर्मा ने गणमान्य लोगों संग प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बिजली की आंख मिचौनी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पानी की किल्लत बनी रहती है। क्योंकि जल शक्ति विभाग के अधिकारी यह बहाना बना जाते हैं कि घगवाल में इन दिनों बिजली की कटौती की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। विभाग की लापरवाही इस कदर है कि मामूली हवा एवं बारिश से घंटों बिजली का कट लगा दिया जाता है। इसको लेकर लोगों में रोष है। उमस भरे इस मौसम में लोग पंखा, कूलर सहित अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बिजली की अघोषित कटौती बंद की जाए एवं लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया जाय। ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग को भी बहानेबाजी न कर पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से करने की नसीहत दी। इस मौके पर पंच रमन शर्मा, यशपाल सिंह, गणेश दास शर्मा, रामपाल व राजिंदर, चौहान आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed