{"_id":"608471548ebc3ebcc5436cf5","slug":"agitaion-samba-news-jmu2341229175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घगवाल (सांबा)। तहसील के नोनाथ गांव के लोगों ने भूमाफिया द्वारा जमीन हड़पने की हो रही कोशिश को लेकर राजस्व विभाग के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। लोगों ने राजस्व विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोनाथ में स्थित एक आश्रम के पीछे वाली जगह जिसका खसरा न 2163/1570 पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन पर कोर्ट की तरफ से भी रोक लगाई गई, लेकिन भूमाफिया उक्त जमीन को राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार को स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग की खिलाफ नोनाथ में प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त जमीन पर कब्जा कराने में विभाग का पूरा हाथ है। क्योंकि जब भी भूमाफिया जमीन पर कब्जा करने आते हैं तो लोगों द्वारा अवगत कराने पर भी राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। प्रदर्शन में रजिंदर कुमार, रमेश कुमार, तरसेम कुमार, विजय कुमार, रामपाल व सतपाल आदि शामिल थे।
----
नोनाथ के कुछ ग्रामीणों ने जमीनें बेची हैं। कई ने पावर आफ अटार्नी भी दी है। गत वर्ष 2013 के बीच कोर्ट से रजिस्ट्री आदि भी कराई गई है। यदि ग्रामीणों को लगता है कि उन्होंने जमीनें नहीं बेची है तो वे रजिस्ट्री कैंसल कराएं, फिर भी राजस्व विभाग की ओर से किसी को भी काम नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-रमकेश शर्मा, एसडीएम, घगवाल