{"_id":"5f0a09a38ebc3e635c7718dc","slug":"agitaion-samba-news-jmu214109781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की किल्लत पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की किल्लत पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा की वार्ड 16,17 में पीने के पानी बा बिजली की किल्लत पर प्रदर्शन करते हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। वार्ड-16 व 17 के लोगों को बिजली-पानी की किल्लत बनी हुई है। इसको लेकर शनिवार को लोगों ने कैली मंडी के सरपंच लब्लु संबयाल के नेतृत्व में जलशक्ति व बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से सांबा की मंडियों को म्यूनिसिपल कमेटी में लाकर लोगों के साथ नाइंसाफी की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोगों ने प्रशासन को अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई थीं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई व मंडियों को कमेटी के दायरे में लाया गया। अब हालात यह हैं कि क्षेत्र में न तो कोई सफाई कर्मचारी ही जा रहा है और न ही पानी के साथ उन्हें बिजली की आपूर्ति सुचारु मिल रही है। इसको लेकर उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन पर उतरना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग की ओर से पेयजल की किल्लत को दूर नहीं किया जा रहा है। जबकि 12 से 14 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें पानी और बिजली की आपूर्ति को शीघ्र सुचारु नहीं बनाया तो वह सड़कों पर उतर आएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
-------------
प्रदर्शन में जगदेव सिंह, कुलदीप सिंह, पवन सिंह, जसवीर सिंह, जगतार सिंह आदि शामिल रहे।
बिजली कटौती से परगवाल क्षेत्र में हाहाकार
33 केवी लाइन में खराबी से विद्युत रही प्रभावित
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां पहले की तरह शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद बंद हुई बिजली करीब 24 घंटे के बाद बहाल हुई। वहीं बिजली बंद रहने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। इससे पहले शुक्रवार को लोगों ने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राकेश सिंह ने कहा कि इतनी लंबी कटौती कोई एक दो दिन की बात नहीं रही। ये कुछ दिनों से लगातार जारी है, लेकिन विभाग इसका कोई समाधान नहीं निकाल रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर गौर करने के लिए कहा। वहीं बलवान सिंह ने कहा कि अखनूर से परगवाल ग्रिड पहुंचने वाली 33 केवी की लाइन में आए दिन खराबी रहती है। पिछले दिनों इस लाइन पर नए खंभे और तारें भी बदली गईं, लेकिन उसका कोई फायदा होता नहीं दिखा। उन्होंने विभाग पर अच्छा काम नहीं कराने का आरोप लगाया। वहीं बिजली बंद रहने से क्षेत्र में गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।
------------------
बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी बाजार एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि अगर आरएस पुरा क्षेत्र में बिजली की हो रही अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो एसोसिएशन सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगी। कस्बे में बिजली ग्रिड स्टेशन का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए ताकि लोगों को बिजली कटौती से कुछ हद तक राहत मिल सके।
वह शनिवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय होने वाली बिजली कटौती के कारण लोग पूरी-पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे में इस समय बिजली ग्रिड स्टेशन का काम भी अधूरा पड़ा है, जिसकी तरफ विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों से भी मिलकर बातचीत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान हल होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के उपप्रधान सुदेश कुमार, मोहन लाल शर्मा, लाडी चौधरी तथा लवली शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
------------
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर किसानों का प्रदर्शन
15 दिन से न बदले जाने के कारण हो रही है कई प्रकार की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव नंदपुर के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को कस्बे में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में उस समय जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया, जब पिछले 15 दिन से उनका ट्रांसफार्मर जो सिंचाई हेतु मोटर पंपों पर लगाया था, 15 दिन से जला हुआ है। किसानों के बार-बार अनुरोध के बाद भी उसे बदला नहीं गया।
नंदपुर के गांव के किसान गार सिंह के नेतृत्व में कस्बे में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी पर उतर आए। किसानों ने कहा कि बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदले जाने के बार-बार आग्रह के बाद उन्हें कह रहा है कि आप अपने कनेक्शन कटवा लो। उन्होंने कहा कि हम इन कनेक्शनों के पूरे पैसे बिजली विभाग को दे रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग का हमारे साथ व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान गरीबी रेखा से नीचे गुजर रहा है। उस पर जब हमें सिंचाई के लिए पानी चाहिए तो हमारे पंप सेट के लिए लगा ट्रांसफार्मर बिजली विभाग बदल नहीं रहा है। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के जेई पर आरोप लगाए।
------------
अखनूर ग्रिड स्टेशन में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू
अखनूर। ग्रिड स्टेशन में शनिवार को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर रखकर चालू करा दिया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर के चालू होने से अखनूर की बिजली में काफी सुधार आएगा। ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया 2018 से ही चल रही है। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, अमिता गुप्ता, खेमा देवी, कुलदीप राज सहित अन्य मौजूद थे। संवाद