फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

रिहाल गांव मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मिले मृत युवक अर्जुन कुमार के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई परिवार जनों ने उस य

विज्ञापन
agitaion
विशनह उप जिला अस्पताल में मृतक अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के बाद लेने आए परिवार जनों ने उसकी हत्? - फोटो : RSPURA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। गांव रिहाल के खेत में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव पाया गया था। उसकी पहचान अर्जुन कुमार पुत्र तरसेम लाल रामगढ़ के रूप में हुई थी। रविवार को युवक का शव लेने आए उसके परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई।

परिजनों ने कहा कि शव मिलने से एक दिन पहले ही हमने उसके गुमशुदा होने का मामला रामगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था। जिस तरह से अर्जुन कुमार के सिर, बाजू और मुंह पर चोट के निशान हैं। उससे लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को यहां फेंका गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक युवक गुलशन कुमार जो कि रामगढ़ अस्पताल के पास रहता है। वह अर्जुन कुमार को अपने साथ ले गया था। हमने उसे हर जगह ढूंढा, जब गुलशन कुमार से अर्जुन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मैंने उसे माल गांव के बस अड्डे पर छोड़ा था। परिजनों ने कहा कि अर्जुन की हत्या हुई है। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का बाप था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अर्जुन की हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं, और किस वजह से उसकी हत्या हुई, परिजनों ने बिश्नाह पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed