{"_id":"616f15d5396e2e3ed829db45","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2461453132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेगुनाह की हत्याओं को लेकर पाकिस्तान का पुतला जला प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेगुनाह की हत्याओं को लेकर पाकिस्तान का पुतला जला प्रदर्शन
विज्ञापन
टारगेट किलिंग को लेकर पाकिस्तान का पुतला जला प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कश्मीर में टारगेट किलिंग के विरोध में मंगलवार को वार्ड-12 के लोगों ने कश्मीर में बेगुनाहों की हत्याओं को लेकर पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। समाजसेवी इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में हो रही आतंकी गतिविधियों को देखते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द कर दिया जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेवजह अल्पसंख्यकों की हत्या की जा रही है। केंद्र सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब दे। पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी हमले करवाए जा रहे हैं, जिससे घाटी में लोग तनाव में हैं। सूदन ने कश्मीर में टारगेट किलिंग को पाकिस्तान की नापाक साजिश बताते हुए सबक सिखाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मौजूदा हालात पर देशभर में गुस्सा है। सूदन ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर के हालत बिगड़ाने का प्रयास कर रहा है। आम जनता के साथ जवानों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
फोटो
पाकिस्तान का पुतला जलाया
ज्यौड़ियां। कश्मीर में आतंकियों की तरफ से दूसरे राज्यों के मजदूरों की हत्या किए जाने का विरोध में मंगलवार की शाम खौड़ बाजार के दुकानदारों ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से हमारे देश की तरक्की सहन नहीं हो पा रही है। इसलिए वह आतंकवाद का सहारा लेकर देश अशांति फैला रहा है। उपस्थित लोगों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
कश्मीर में हो रही हत्याओं पर डोगरा फ्रंट ने इमरान का जलाया पुतला
घगवाल। कश्मीर में गैर कश्मीरियों की हत्या के विरोध में शिवसेना डोगरा फ्रंट के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को ब्लॉक राजपुरा के सीमावर्ती गांव चक लाला में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। प्रदर्शन में रोशन, अश्वनी, सुरजीत, रामपाल, शम्मी, विजय, अनिल सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवा भी शामिल रहे। संवाद