{"_id":"61366ac28ebc3e060528620b","slug":"agitaion-rspura-news-jmu243087977","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के शमशान घाट कार्य में बाधा डालने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के शमशान घाट कार्य में बाधा डालने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन किया
विज्ञापन
गांव भाउ में शमशानघाट के कार्य में वाधा डालने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के भाऊ के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर श्मशान घाट में चल रहे विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों को रोकने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व नायब सरपंच बलवीर सिंह ने की, जबकि इस मौके पर काफी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। नायब सरपंच बलवीर सिंह, चेयरमैन संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, महिंदर लाल, बलविंदर सिंह, हरनाम सिंह आदि ने बताया कि गांव में स्थित श्मशान घाट के निर्माण कार्य में कुछ लोगों द्वारा बाधा डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य गांव के लोगों की सहमति से हो रहा है, लेकिन गांव के पूर्व सरपंच एवं उनके कुछ सहयोगी इसमें बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि गांव के श्मशान घाट के नाम पर अलॉट है। उनके पास पूरे दस्तावेज भी हैं, लेकिन बिना वजह कुछ शरारती तत्व इस भूमि पर अपना अधिकार जता रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि पुराने श्मशान घाट की भूमि पर युवाओं के खेलने के लिए बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत खेल का मैदान बनाया जा रहा है, जबकि साथ में लगती भूमि पर श्मशान घाट का शेड बनाया जा रहा है।
सोमवार को कुछ लोगों ने इस काम को बंद कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जहां यह निर्माण कार्य हो रहा है वहां लोग दाह संस्कार करते आ रहे हैं। गांव के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि शरारती तत्व विकास कार्य में बाधा न डाल सकें। प्रदर्शन के दौरान कुलवंत कौर, सर्वजीत कौर, सतवंत कौर, सुरिंदर कौर, गुरदीप सिंह सहित अन्य गांव वासी भी मौजूद रहे।