{"_id":"612d21898ebc3e0749168d06","slug":"agitaion-rspura-news-jmu242616293","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर को शिफ्ट करने को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर को शिफ्ट करने को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड नंबर-11 में लगाए गए मोबाइल टावर के विरोध में महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा चौधरी के नेतृत्व में सड़क मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि इस टावर को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए। उनका आरोप था कि उन्होंने कई बार प्रशासन को टावर शिफ्ट करने की अपील की मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते उन्हें सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टावर से निकलने वाली तरंगों से आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली तो वह उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि जिस प्रकार वार्ड में टावर लगाया गया है वह गैर कानूनी होने के साथ इसकी तंरगों के साथ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
प्रशासन की ओर से टावर का निर्माण बंद कराया गया है लेकिन इसे स्थानांतरित नहीं किया जाता तब तक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर पुलिस ने मौके पर हटाए जाने के लिए बल प्रयोग भी किया गया जो ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि पहले ही एसडीएम को टावर को हटाए जाने के लिए लिखित में दिया गया है, ताकि इसका समाधान किया जा सके। इस दौरान वार्ड की कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बीएसएनल के फोन पर बात नहीं कर पाते लोग
छात्रों को भी काफी मुश्किलों का करना पड़ता है सामना
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र के कॉलेज और स्कूल के छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि जब से आनलाइन कक्षाएं लग रही हैं, तब से इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं। हमें अपने आने वाले समय की चिंता है कि बार्डर क्षेत्र में संचार कंपनियों के नेटवर्क नहीं आते हैं। सीमावर्ती गांव चक नाजर, चक छटाका, जेडरा, दग छनी फतवाल, अवताल, कमोर, खोड़ सलालीया में तो बीएसएनल के नेटवर्क बिलकुल नहीं आ रहे हैं। न तो इंटरनेट चलता है, और न ही किसी से बात हो पाती है, जिससे आम जनता को काफी मुश्किल हो रही हैं। छात्रों का कहना है कि बार्डर क्षेत्र में नेटवर्क हो तो हमें भी सोशल मीडिया पर पूरी जानकारी हो। हम भी समय पर अपनी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। संवाद