फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

शिव सेना हिंदुस्तान द्वारा कस्बे के तारा चौक में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन के साथ उसका प

विज्ञापन
agitaion
विशनह कस्बे के तारा चौक में शिव सेना हिंदुस्तान के नेता और कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ? - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। तारा चौक में बुधवार को शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश प्रमुख गणेश चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महबूबा देश विरोधी बयानबाजी से बाज नहीं आ रही हैं। वह युवाओं को भटकाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

गणेश चौधरी ने कहा उनकी बयानबाजी से सुरक्षा बलों का मनोबल टूट रहा है। उनकी बयानबाजी के चलते पीडीपी और महबूबा मुफ्ती को सरकार चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबंधित करे और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लेकर कार्रवाई करे। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव शशि भूषण सलाथिया भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

महबूबा के बयान पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता
अरनिया। भले ही देर से सही आखिर महबूबा मुफ्ती का असली चेहरा सामने आ ही गया। यह कहना है भाजयुमो के अध्यक्ष सोनू पंडित का, वह पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा कुछ दिन पहले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले महबूबा मुफ्ती ने एक जनसभा में तालिबान का सहारा लेते हुए भारत सरकार को धमकी दी, जिसमें उसने कहा कि अफगानिस्तान में उपजे मौजूदा हालात से भारत को सबक लेना चाहिए। अगर जल्द से जल्द भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू नहीं तो अफगानिस्तान की तरह भारत का वजूद भी मिट जाएगा।

महबूबा मुफ्ती का यह बयान देश के खिलाफ है और लोगों को भड़काने वाला है। साथ में सेना का मनोबल भी तोड़ने वाला है। महबूबा मुफ्ती का असली चेहरा सामने आया है। उनके तालिबान से संबद्ध भी उजागर हो रहे हैं। कहा कि इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने कई बार देश विरोधी बयान देकर भारत माता के सपूतों को लज्जित कर चुकी हैं। हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं महबूबा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed