{"_id":"60fb03dd8ebc3e5823712cb8","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2400686161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलटाह श्मशान घाट भूमि पर किए गए कब्जे को लेकर लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी देवस्थान पर कब्जा करने वाले का प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलटाह श्मशान घाट भूमि पर किए गए कब्जे को लेकर लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी देवस्थान पर कब्जा करने वाले का प्रशासन
विज्ञापन
तहसील कार्यालय मेंप्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। बलटाह श्मशान घाट भूमि पर किए गए कब्जे को लेकर शुक्रवार को लोगों ने तहसीलदार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व नहर में एक रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान पंडित नारायण दत्त शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार सोहनलाल राणा ने लोगों से मंगलवार तक का समय मांगा और आश्वासन दिया वह जम्मू डीसी और ऑडिशन डीसी से इस मुद्दे को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही इस कब्जे को हटा दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस देवस्थान की 10 मरले जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा जमा लिया है। इसके लिए पांच सदस्य कमेटी का जांच हेतु जम्मू डीसी ने गठन भी किया। उसमें इस व्यक्ति द्वारा 10 मरले जमीन पर कब्जा करने का जांच कमेटी ने उसे दोषी पाया है। राजस्व विभाग की तरफ से जिस स्थान पर उसने कब्जा जमाया है उसकी निशानदेही की जा चुकी है, अब तक उस निशानदेही से कब्जा नहीं हटाया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे प्रेम सरोत्रा ने बताया कि प्रशासन इस कब्जे को हटाने को लेकर टालमटोल कर रहा है। राजस्व विभाग की जांच में 10 मरले जमीन पर कब्जे को लेकर रिपोर्ट भी तैयार की गई, जिस स्थान पर कब्जा किया गया वहां निशानदेही की गई। उसके बाद भी जब कब्जा नहीं हटाया गया तो कस्बे के सभी लोग जिनकी आस्था इस स्थान से जुड़ी है, प्रदर्शन को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार से पहले विभाग ने इस कब्जे को न हटाया तो सभी दुकानें बंद कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन में अगर कुछ नुकसान हुआ तो सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
रैली में सतीश भारती, दया किशन सिंह जमवाल, नगर कमेटी चेयरमैन राजन शर्मा, उप चेयरमैन रमेश चंद्र, मंच के प्रधान सुनील भाटिया, पार्षद कुलबीर सिंह, अजय नंदा, साहिल गुप्ता, देवराज भुट्टो, कुलदीप शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, सुमित सरोत्रा, रवि जडयाल, राजेश्वर शर्मा, राजू भाटिया, कुलदीप बिल्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में शुक्रवार को संगवाल के लोगों ने राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सोहन लाल के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय नंदनी हिल्स सांबा पहुंचे और अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। सांगवाल की 4 कनाल भूमि को स्थानीय लोगों द्वारा दान में दी गई है। इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए वहां एक तालाब, छपरी का निर्माण किया गया है। कुछ लोग इस जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया, और उक्त तालाब, छपरी से लगे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। वे उपायुक्त से मिलना चाहते हैं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह नहीं मिलीं और प्रतिनियुक्ति से बुधवार को मिलने की अपील की। संवाद