{"_id":"60d2417b8ebc3e32bb78833e","slug":"agitaion-rspura-news-jmu2379008145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने पर पंचायत दीवानगढ़ के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने पर पंचायत दीवानगढ़ के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
गांव में वाइन शाप खोलने पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण विरोध- प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायत दीवानगढ़ के लोगों ने पंचायत के अधीन गांव नानोवसली में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी पंचायत के पास शराब की दुकान खोली गई तो वह आने वाले दिनों में भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगे।
सरपंच रजनी चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में लोग शामिल रहे। सरपंच ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी पंचायत में शराब की दुकान खोली जा रही है, जिसका वह विरोध करते हैं। प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि अगर यहां शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो वह इसका विरोध करेंगे और दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर यहां शराब की दुकान खोली जाती है तो क्षेत्र में आपराधिक वारदातें में जहां इजाफा होगा, वहीं क्षेत्र के युवाओं पर भी इसका गलत प्रभाव देखने को मिलेगा। पंचायत के लोगों ने कहा कि पहले ही क्षेत्र में नशा फल फूल रहा है। ऐसे में अगर यहां पर शराब की दुकान खोली जाती है तो नशे जैसी बुरी आदतों की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने पंचायत की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि शराब की दुकान खोलने पर जल्द जहां पर रोक लगाई जानी चाहिए।
तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शन में पंच कश्मीर सिंह, पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह, नायब सरपंच परसनो देवी, हंसराज बूटा राम, देशराज, कैप्टन दर्शन लाल, मेला राम प्रकाश चंद, मास्टर बाबू राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।