{"_id":"60c8eba28ebc3e65a76a8aff","slug":"agitaion-rspura-news-jmu237395382","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशनह कस्बे के वार्ड नंबर 12 के लोग गली निर्माण ना होने के चलते सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशनह कस्बे के वार्ड नंबर 12 के लोग गली निर्माण ना होने के चलते सड़क पर धरना प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
बिश्नाह। वार्ड नंबर-12 की गली की बदहाल होने पर वार्ड के युवा मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिश्नाह बाईपास पर जाम लगा दिया और म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वार्ड की मुख्य गली वर्षों से टूटी है। इसके निर्माण बार-बार मांग की जा रही है। कई बार पूर्व विधायक को भी कहा, लेकिन गली बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। म्यूनिसिपल कमेटी से भी कई बार गली का निर्माण करने के बारे में कहा गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के होने पर यह गली तालाब का रूप धारण कर लेती है। इससे लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें होती हैं। आज तंग होकर सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया गया है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द गली और इसके साथ ही बाईपास मार्ग को बनाया जाए।
सड़क जाम की खबर मिलते ही थाना प्रभारी जोगिंदर चिब मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझा-बुझाकर मार्ग खुलवाने की कोशिश की, लेकिन युवा कमेटी के अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा ने कुछ माह के भीतर गली का निर्माण करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवाओं ने मार्ग को खोल दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में विकास शर्मा, रंकज शर्मा और राहिल शर्मा आदि शामिल रहे।