फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद लोहे की नहर की मरम्मत करने करवाने पहुँचे डीसीसी सदस्य दर्मिन्दर कुमार, मौके पर पहुँचे सिंचाई विभाग

विज्ञापन
agitaion
बिश्नाह। गांव रेहाल में ग्रामीणों ने भाजपा नेता रोमेश खजुरिया के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नहरों की सफाई सही तरीके से कराने का मामला उठाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को नहरों का पानी मुहैया नहीं हो रहा। हर वर्ष नहरों सिर्फ खानापूर्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहरों की सही तरह से सफाई न होने के कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता। इससे किसानों की आधी से ज्यादा जमीन बिना फसल लगाए ही रह जाती है। इसके साथ ही गांव खैरी से गुजर रही नहर पर बने लोहे के पुल के टूट जाने के कारण नहर का पानी नीचे बह रही चोई में चला जाता है। सरकार को जल्द से जल्द इन समस्याओं को हल करना चाहिए। प्रदर्शन के बाद डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर किसानों के मसले से अवगत कराया। अधिकारियों ने पुल का मुआयना कर किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए इसे एक दो दिन में बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed