Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

किसान तहरीक कमेटी के सदस्यों ने हाथों में काले झंडे लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर किसान तहरीक कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा को अपना समर्थन देते हुए बुधवार को मीरा साहिब क्षेत्र के शिव नगर में काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की गई कि जो तीन कृषि कानून पास किए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कमेटी के राज्य अध्यक्ष कामरेड किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि आज देश भर का किसान इस दिन को काले दिवस के रूप में मना रहा है। किसान पिछले कई महीने से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन केंद्र किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के खिलाफ फैसले ले रही है। इस कारण किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। उन्होंने इस मौके पर सरकार से मांग की कि महामारी के दौरान देश के किसान और मजदूर वर्ग के लोगों के खाते में कम से कम 10 हजार रुपये की राशि डाली जाए, ताकि लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से कई दौर की वार्ता की है, लेकिन सरकार के अड़ियल रवैए के कारण किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर सरदार मनदेव सिंह, बाबा राम सहित कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काला दिवस के समर्थन में निकाली रैली
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के सांबा जिला उपप्रधान बबल गुप्ता की देखरेख में काला दिवस का समर्थन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की ओर से जारी एसओपी का पालन करते हुए विरोध रैली निकाली।

प्रदर्शन करते हुए बबल गुप्ता ने कहा कि सरकार को किसानों के खिलाफ पारित तीन विधेयकों को वापस लेना चाहिए। पूरे देश के किसान कुछ महीने से हड़ताल पर हैं और चार सौ से अधिक किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। सरकार इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। बबल गुप्ता ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों के हितैषी के रूप में प्रसिद्ध हैं, और भाजपा किसानों के कल्याण के ढोल पीटती है। मौजूदा मामले में किसान को ऐसे बिलों की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार किसानों को बिलों के अनुसार एमएसपी प्रदान नहीं कर रही है। तीन विधेयकों के पारित होने से किसानों को खेती का खर्च वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वे भुखमरी का सामना करने को मजबूर हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान नारा दिया है, क्योंकि जवान यानी सैनिक देश की सीमा की रक्षा करते हैं और किसान देश के लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं। रैली में कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान धर्मपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed