फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पार्षद

विज्ञापन
agitaion
सफाई कर्मी कामछोड हड़ताल पर बाजारों में लगे गंदगी के ढेर, सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पार
ज्यौड़ियां। सफाई कर्मचारी यूनियन खौड़ और ज्यौड़ियां के कर्मचारी मांगों को लेकर पांच दिन से कामछोड़ हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों के समर्थन में वार्ड-छह के पार्षद दीपक सिंह भाऊ उनके बीच पहुंचे और सरकार से इनके मसलों को जल्द हल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी पांच दिन से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कस्बे में गंदगी का आलम है। लोगों को परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि खौड़ और ज्यौड़ियां म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मियों की तरफ से भी अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर काम छोड हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व करते हुए म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजय ने बताया कि 15-15 साल से हम सफाई कर्मी सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से हमें स्थायी करने को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। हमारा वेतन भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। हमें सिर्फ के सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। जिसको लेकर हमने एक बार फिर से हड़ताल का रास्ता अख्तियार किया है। उन्होंने बताया कि हमें मात्र 6700 रुपये मिलता है। इस महंगाई के दौर में 6700 रुपये के वेतन में हम क्या क्या करें।
विज्ञापन

-----------------
सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी
अरनिया। नगर पालिका के अस्थायी सफाई कर्मचारियों का शुक्रवार को चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले चल रहे प्रदर्शन में सभी अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई मजदूर संघ के प्रधान भारत भूषण व उप प्रधान जोहन सिन्हा ने कहा कि अस्थायी तौर पर जो सात साल कर सेवा पूरी कर चुके हैं उन्हें स्थायी किया जाए तथा स्थायी कर्मचारियों के वेतन की त्रुटियां भी दूर की जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी
संवाइ न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को चौथे दिन नगर पालिका के कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के प्रधान थामस गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से सरकार के समक्ष मांगों को रखते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। इसके चलते उनकी हड़ताल जारी है और आगे भी जारी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि वह 4 दिन से धरने पर बैठे हैं। उनकी सुध लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। करोना के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य को बखूबी अंजाम दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा की। दुख की बात है कि कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 साल से अस्थायी रूप में सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी किया जाए। सफाई कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को भी दूर किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में विशेष छूट दी जानी चाहिए। सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को प्लाट मुहैया कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed