बाड़ी ब्राह्मणा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रधान काली, उप प्रधान सुरजीत और अन्य सफाई कर्मचारियों ने म्यूनिसिपल कमेटी के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें 20-25 साल काम करते हुए, लेकिन अभी तक स्थायी नहीं किया गया। इसके अलावा हमारी मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
उसी को लेकर हमने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार सरकार से अपील की कि हमारी समस्याओं का जल्द हल निकाला जाए , लेकिन हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन और भी ज्यादा उग्र हो जाएगा। सभी सफाई कर्मचारी सड़क पर उतर आएंगे। बाजारों में गंदगी ही गंदगी देखने को मिलेगी। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।