फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

झूठा मामला दर्ज करने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
मीरा साहिब में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
मीरां साहिब। कस्बे के साथ सटे नंदपुर गांव में शनिवार रात को एक बुजुर्ग को पुलिस ने भूमि विवाद के चलते हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई। इस मामले में पंचायत के सरपंच व पंचों ने पुलिस पर झूठा मामला बनाए जाने का आरोप लगाया। रविवार को पंचायत मलकपुर के सरपंच रमेश कुमार मेहशी व लोअर वन सुल्तान के सरपंच ध्यापाल के नेतृत्व में पंचायत के कई लोग थाने के बाहर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया।
विज्ञापन

इस मामले की आईओ द्वारा पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे सरपंच रमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि रमेश कुमार का अपने ही गांव के गोपालदास के साथ भूमि विवाद है। रमेश कुमार अपनी जमीन में चारदीवारी की साफ-सफाई करने के लिए गया था। इसी बीच गोपाल दास के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उनके परिवार की एक महिला ने रमेश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इसके चलते पुलिस ने बीती रात को रमेश कुमार (60) साल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए बुजुर्ग शरीफ आदमी हैं। लोगों ने उन्हें छोड़ने की मांग की। इसी बीच थाने के बाहर धरने की खबर पाकर एसडीपीओ शब्बीर खान मौके पर पहुंचे और बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने का भरोसा दिलाया और इस मामले की आईओ हवलदार के खिलाफ भी उचित कार्रवाई का यकीन दिलाया तो लोगों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed