फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
agitaion
आरएस पुरा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम के विरोध में केंद्र सरकार का पु
विजयपुर। कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम को लेकर रैली निकाली गई। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसडीएम चंद्रप्रकाश कोतवाल को मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राजन शर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल है। आज देश का नागरिक काफी परेशान है, लेकिन सरकार गरीबों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार को इस ओर कोई परवाह नहीं है। जिस कारण जनता में सांसदों के खिलाफ रोष है। लोगों को सांसदों पर उम्मीद होती है कि हमारी भलाई के लिए कार्य करेंगे, लेकिन भाजपा के सांसद कुछ और ही कर रहे हैं। भाजपा की सरकार मात्र गरीब लोगों पर टैक्स लगाना जानती है न की सुविधा देना। गरीब लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, सोना, चांदी और अन्य वस्तुओं के बढ़े दाम को तत्काल कम नहीं करती है तो आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता विशाल वर्मा, कुलबीर चौधरी, देसराज, सरवेश शर्मा, यशपाल अत्री, आशीष वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

----------------
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में युवा कांग्रेस की ओर से पेट्रोल व डीजल के पदार्थों में की गई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके साथ ही सरकार की अर्थी निकालकर पुतला जलाया। पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में कमी की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस नेता अंकुश रैना ने कहा कि जिस प्रकार से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है उससे आमजन प्रभावित हो रहा है। लोग पहले कोरोना से परेशान हैं। कारोबार, मजदूरी सभी कुछ प्रभावित हुआ है। दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि से रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली चीजें भी महंगी हो रही हैं। उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। कीमतों में लगातार वृद्धि के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया। देश के लोगों से जबरन वसूली का नया उदाहरण स्थापित करने का आरोप लगाया। रैना ने कहा कि मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि सरकार मध्यम व किसान वर्ग के लोगों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन में अविजोत सिंह, नकुल शर्मा, खुशवंत सिंह, रॉकी चौधरी, अजय रैना, आयुष शर्मा, पुनीत, आशुतोष रैना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed