रामगढ़। सीमावर्ती गांव मरहाजपुर से छोनी तक तीन किलोमीटर सड़क की हालत बहुत खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें इस मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पंच दरबारी लाल, तारा सिंह, प्रकाश चंद्र, मदन लाल, बाबा, लंबरदार, राज कुमार, कीमती सिंह, गोपाल सिंह, देस सिंह, बचन लाल, प्रेम लाल का कहना है कि हमें और हमारे बच्चों को इस सड़क पर आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हमारे बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो कपड़े खराब हो जाते हैं। सड़क पर हुए गड्ढों में पानी है। विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द समस्या का हल निकाले ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मुश्किल न हो। इसी मार्ग से यात्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाबा चमलयाल की दरगाह पर भी जाते हैं। संवाद