फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

वार्डों में विकास न होने पर बिफरे पार्षद, बैठक का बायकॉट

विज्ञापन
agitaion
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की वीरवार को हुई मासिक बैठक का 12 वार्डों के पार्षदों ने बायकॉट कर दिया। कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम, ईओ सुभाष चंद्र, वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह मीटिंग में उपस्थित थे। सभी पार्षदों ने एक मत होकर कहा कि उन्हें अपने वार्ड की कमान संभाले दो साल बीत चुके हैं, लेकिन वार्डों का विकास नामात्र हुआ है। पार्षदों ने कहा कि उन्हें लोगों ने वोट दिए हैं, हमने उस समय लोगों से विकास करने के वादे किए थे, लेकिन फंड न मिलने से विकास कार्य रुके पड़े हैं।
विज्ञापन

कमेटी के वार्ड-5 की पार्षद ज्योति देवी ने ने कहा कि उनके वार्ड में एक ही स्नान घर बना है, लेकिन उसका भी अभी तक लोकार्पण नहीं हुआ है। इसमें किसी व्यक्ति ने कब्जा किया हुआ है। पार्षद ने कहा कि कई बार वह इसका लोकार्पण करने के लिए ईओ से मांग कर चुकी हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। बैठक को बहिष्कार कर कमेटी कार्यालय से बाहर आए पार्षदों ने बताया कि वार्ड-5 में बने स्नान घर को लोकार्पण नहीं करना मुख्य मुद्दा है, क्योंकि 10 साल पहले बने इस स्नानगृह पर सरकार ने लाखों रुपये खर्च किए है, लेकिन उस पर लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन

कोट्स
- वार्ड पांच के एक व्यक्ति ने 10 साल पहले स्नान घर के निर्माण के लिए जमीन दी थी। उस समय उससे नौकरी देने का वादा किया था। हमने उक्त व्यक्ति को कार्यालय में बुलाकर समझाया। अब कोई दिक्कत नहीं हैं। कमेटी ने यहां ताला लगाया हुआ है । वार्ड के लोग अब जरूरत पड़ने पर स्नान घर को इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed