{"_id":"634f028816b273069c0bfe59","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu270507864","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्षित हत्या : घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्षित हत्या : घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार लक्षित हत्या पर निर्दोष लोगों के मारे जाने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों में रोष है। इनके पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पार्षद दीपक मनी ने कश्मीर घाटी में निर्दोष लोगों की हत्याओं पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार शांति और विकास की राह पर चलने पर कुछ देश विरोधी ताकतें विशेष समुदाय के लोगों की हत्या करके माहौल खराब कर रही हैं। सरकार को प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए।
सरपंच अंजू देवी ने बताया कि शांति की राह पर चल रहे जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करके माहौल खराब किया जा रहा है। सुरक्षाबलों को देश के दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके खत्म करना चाहिए, तभी देश में आतंकवाद पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मदन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य में भाईचारे को खत्म करने की साजिश के तहत आतंकी हमला करके निर्दोष लोगों की हत्याएं की जा जा रही हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करे।
पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह ने कहा कि घाटी में आतंकी लक्षित हत्या करके निर्दोष लोगों की हत्या करके कुछ देश विरोधी ताकतें अशांति फैलना चाहती हैं। केंद्र सरकार को घाटी में शांति के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए और आतंकियों पर नकेल कसनी चाहिए।