फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट के खिलाफ धरना शुरू

विज्ञापन
agitaion
परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट के खिलाफ धरने पर बैठे लोग।
ज्यौड़ियां। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट में छंब विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर खौड़ विधानसभा करना, परगवाल तहसील को छंब विधानसभा से हटा कर अखनूर के साथ जोड़ना, मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा को छंब विधानसभा सीट (खौड़) के साथ जोड़ने की सिफारिश पर सोमवार को खौड़ में लोगों ने पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले रोष व्यक्त करते हुए धरना शुरू कर दिया। आयोग के फैसले के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के छह लोग अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरने पर बैठने वालों में पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब (खौड़) के चेयरमैन सुखदेव सिंह भाऊ, प्रेम सिंह चिब, पार्षद पवन सिंह, समाजसेवी देवेंद्र सिंह भाऊ, जगदीश राज शर्मा और सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदेव सिंह शामिल हैं। क्षेत्र के लोग ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परगवाल तहसील को छंब विधानसभा क्षेत्र के साथ ही रखने, मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा को छंब के साथ नहीं जोड़ने और छंब विधानसभा का नाम खौड़ नहीं करते हुए छंब विधानसभा ही रहने देने की मांग की। सनद रहे कि परगवाल तहसील को छंब के साथ हटा कर अखनूर के साथ जोड़ देने, मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा को खौड़ के साथ जोड़ देने का विरोध क्षेत्र में उसी दिन से जारी है, जिस दिन से परिसीमन आयोग की तरफ से रिपोर्ट जारी की गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोग एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर और तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। आज भी जम्मू विचार मंच के लोगों ने तहसीलदार मोनिका शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह भाऊ ने कहा कि आयोग की तरफ से जो क्षेत्र चयन किए गए हैं वह ठीक नहीं है। मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा तहसील को छंब से जोड़ने का क्षेत्र से मेल नहीं है। मैरा मांदरिया और चौकी चेहरा तहसील का खौड़ मुख्यालय से लगभग सौ किलोमीटर की दूरी का फासला है। दोनों तरफ के लोगों को आने जाने में दिक्कतें आएंगी। आयोग का निर्णय गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सेवानिवृत्त लेक्चरर सूरज सिंह भाऊ, रोकी गुप्ता, डॉक्टर कर्ण सिंह, राम स्वरूप, बोध राज सहित अन्य कई लोग उपस्थित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed