फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

पीओजेके रिफ्यूजियों ने मुआवजे की अगली किस्त मांगी

विज्ञापन
agitaion
पीओजेके रिफ्यूजियों ने रैली निकाल की मुआवजे की अगली किस्त जारी करने की मांग
ज्यौड़ियां। पीओजेके 1947, 1965 तथा 1971 के रिफ्यूजियों ने बुधवार को खौड़ में रैली निकालकर सरकार से मांगे जल्द पूरी करने की मांग की। रैली तहसील कार्यालय से शुरू होकर बाजार से होते हुए न्यू बस अड्डे के पास संपन्न हुई। जहां एक सभा की गई। रैली का नेतृत्व पीओजेके रिफ्यूजी दल के प्रदेश प्रधान युद्धवीर सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में रिफ्यूजी लोग उपस्थित रहे। जिनकी समस्याओं को सुनने के उपरांत युद्धवीर सिंह ने कहा कि आप लोग आपस में एकता और भाईचारा बनाए रखो, आपको हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। युद्धवीर सिंह ने कहा कि हम रिफ्यूजियों की बहुत सी समस्याएं है। जो सरकार ने हमें साढे़ पांच लाख रुपये देकर खुश करने की कोशिश की है। उससे कुछ नहीं होगा। सरकार हमें जल्द दूसरी किस्त जारी करे और हमारी पूरी समस्याओं का हल तब ही होगा। जैसे ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी जो भारत सरकार ने भेजी थी उसके मुताबिक जो रिकमनडेशनल हुई थी।
विज्ञापन

हम उपराज्यपाल से अनुरोध करते हैं कि कृपया सभी नान कैंप रिफ्यूजियों को पीओजेके के गैर-शिविर के पक्ष में उस भूमि के आवंटन के लिए रियायतें दें जो न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वे अधिकतम परगवाल क्षेत्र, तहसील अखनूर और जम्मू जिले की अन्य तहसीलों में निवास कर रहे। इस मौके पर जेपी शर्मा, सुकनदयां देवी, कुलदीप सिंह चिब, गीटन सिंह चिब, मास्टर रघुनाथ सिंह, मान सिंह, रछपाल चौधरी, सुदेश कुमारी तथा मास्टर केर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed