फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

श्मशान घाट की भूमि से हटाया जाए कब्जा

विज्ञापन
agitaion
अखनूर में श्मशान घाट की भूमि कब्जे का विरोध करते लोग।
अखनूर। कस्बे के सटे पंचायत गुडा ब्राह्मण ईस्ट के चिनाब दरिया किनारे श्मशान घाट की भूमि पर कुछ लोगों के कब्जा करने के आरोप पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांग की पूरे मामले की जांच करके भूमि मुक्त कराई जाए।
विज्ञापन

गुडा ब्राह्मण के श्मशान घाट की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। मंगलवार को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की देखरेख में कर्मचारियों ने भूमि की निशानदेही शुरू की। उपस्थित ग्रामीणों ने सरपंच शमशेर सिंह और यशपाल शर्मा की अगुवाई में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया और मांग की कि श्मशान घाट की भूमि से कब्जा हटाया जाए, और निष्पक्ष जांच की जाए। सरपंच शमशेर सिंह ने बताया क्षेत्र के दो पंचायतों के मृतक लोगों का अंतिम संस्कार इस घाट पर वर्र्षों से करते आए हैं। यह भूमि सरकारी है। कुछ माह से इस भूमि पर कब्जा करके फसल लगाई गई है, जिसमें राजस्व विभाग को सूचित भी कई बार किया गया है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच करे और जमीन को मुक्त कराए।
विज्ञापन

ग्रामीण यशपाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन को श्मशान घाट की भूमि की निशानदेही करके कब्जा हटाया जाए, वहीं श्मशान घाट पर सरकारी फंड खर्च हुआ है। इस अवसर पर मदनलाल शर्मा, रतन लाल, सुखदेव सिंह, नायाब तहसीलदार अशोक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे के आरोप लेकर निशानदेही की जा रही है। श्मशान घाट की भूमि चिह्नित करके जांच की जाएगी। अगर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed