{"_id":"61fac4a8baf8a11a25359616","slug":"agitaion-akhnoor-news-jmu253057052","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालकों ने रोड़ जाम कर पुलिस के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया
ज्यौड़ियां। खौड़ थाना क्षेत्र क ी पंचायत मट्टू के पास बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि थाने में तैनात एएसआई और पीएसआई बिना किसी कारण परेशान कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक ट्रैक्टर ट्राली मालिक घर में मकान का काम करा रहे हैं। वह पंचायत के नजदीक की खड्ड परांगला में रेत लेने के लिए गए थे। वहां नजदीक के गांव भोरपुर सहित दो तीन ट्रैक्टर ट्राली और भी रेत ले जाने के लिए पहुंची थीं। ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि जब हम बेलचे (औजार) से ट्राली भर रहे थे तो खौड़ पुलिस की एक टीम एएसआई यशपाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और हमें परेशान करने लगी। हमारे ट्रैक्टर थाने में ले जाने लगे और जब इसकी भनक क्षेत्र के अन्य ट्रैक्टर चालकों को लगी तो उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए गांव मट्टू के नजदीक से दतेयाल मट्टू सड़क जामकर दो ट्रैक्टरों को थाने ले जा रही पुलिस का विरोध किया।
जाम लगाकर बैठे लोगों ने बताया कि खौड़ थाने में तैनात एएसआई यशपाल तथा पीएसआई अखिल सैन हम लोगों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। क्योंकि पहली बात यह है कि हम लोग अपनी पंचायत की नजदीक की मालिकाना खड्ड से रेत ला रहे थे। दूसरा हम बेचने के लिए नहीं अपने घर के लिए ला रहे थे। तीसरा जब भी खौड़ थाने में पुलिस पब्लिक मीट होती है तो उसमें पुलिस की तरफ से हमें बताया जाता है कि खड्ड में जेसीबी लगा कर रेत नहीं भरनी है। हाथों से बेलचे से भरनी है। हम ऐसा ही कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने हमें परेशान किया है। ज़बरन हमारे ट्रैक्टरों को थाने ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि जब दूसरे जिलों में जहां से डंपरों में रेत जाती है तो उनको पुलिस क्यों नहीं रोकती। यहां हम लोग अपने घरों में लेकर जा रहे हैं, तो हमें परेशान किया जा रहा है। लोगों ने जब सड़क को खाली नहीं किया तो मामले को बिगड़ता देख पुलिस को दोनों ट्रैक्टरों को छोड़ना पड़ा।
बता दें कि खौड़ में खनन विभाग की तरफ से रेत उठाने के लिए तीन ब्लॉक बनाए गए हैं, जो कलीठ-खड़ाह क्षेत्र में आते हैं। वहां से रेत उठाना अवैध है, लेकिन जहां से यह लोग रेत उठा रहे थे वह तो मालिकाना खड्ड है और जेसीबी का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था, फिर इनके साथ पुलिस क्यों जबरदस्ती कर रही थी, बड़ा सवाल है।
--------
खनन कहीं से भी हो अवैध है। अगर गांव के नजदीक को मालिकाना खड्ड से रेत रेत मिट्टी लानी है तो डीएमओ से पत्र लें। हम इस सिलसिले में वीरवार को ही क्षेत्र के सभी सरपंचों-पचों के साथ बैठक बुला रहे हैं।
-अरुण, डिप्टी एसपी, थाना प्रभारी, खौड़