फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

सेवानिवृत्त सैनिक केंद्र सरकार के खिलाफ उतरे सड़क पर

विज्ञापन
agitaion
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को जियो पोता पार्क में हुुई। इसकी अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की। उपस्थित सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले की सरकार ने व मौजूदा सरकार ने भी पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जबकि पैरामिलिट्री सैनिकों की दशा की जिम्मेदार दोनों सरकारें हैं। सैनिक मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा पैरामिलिट्री फोर्सेज व आर्म्ड फोर्सेज में वेतन व पेंशन के अंतर को दूर किया जाए, सीसीएस रूल से अलग किया जाए, जैसे सेना में एमएसपी दी जाती है पैरामिलिट्री फोर्सेज को भी स्पेशल पे दी जाए, नई पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी स्कीम बहाल की जाए। वन रैंक वन पेंशन दी जाए। सीपीसी कैंटीन में जीएसटी की छूट दी जाए। उन्होंने पैरामिलिट्री सैनिकों से आह्वान किया कि आप सभी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें। जल्दी ही हम दिल्ली कूच करेंगे। प्रदर्शन में सोम दत्त शर्मा, राम लाल डोगरा, चगार सिंह, थोडू राम, मोहनलाल, बोध राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed