फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

परगवाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
अखनूर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर।
परगवाल। आंगनबाड़ी वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश महामंत्री नीलम शर्मा ने किया। उन्होंने सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी वर्कर्स की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी उनका हमेशा योगदान रहता है। उसके बावजूद उन्हें बेहद ही कम मानदेय पर गुजारा करना पड़ता है। सरकार को मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह सहूलियतें देनी चाहिए। धरना प्रदर्शन के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार संसार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जो उपराज्यपाल को संबोधित रहा। इसमें मांगें लिखी गईं। नीलम शर्मा का कहना था कि मांगे नहीं माने जाने तक वह इसी तरह अपने अभियान को आगे भी जारी रखेंगी। संवाद
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं उठाया जा रहा कारगर कदम
अखनूर। लंबित मांगो को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रधान संतोष देवी की अगुवाई में किया गया। उन्होंने ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम नहीं उठा रही। जबकि कार्यकर्ता वेतन समय सीमा पर न मिलने व पेश आने वाली अन्य समस्याओं के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगो को लेकर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में वैष्णो देवी, शोभा देवी, विमला देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed