फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agitaion

राकेश्वर की वापसी की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राकेश्वर सिंह की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AKHNOOR
ज्यौड़ियां। सीआरपीएफ के जवान राकेश्वर मन्हास को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए बुधवार खौड़ के गांव पगांली, भोरपुर, दानपुर, मट्टू, चक मलाल सहित अन्य कई गांवों के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव मट्टू पुली के पास अखनूर-पलांवाला मुख्य मार्ग को बंद रखा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में में शामिल पंचायत पगांली के सरपंच पठान सिंह, पूर्व सरपंच नसीब सिंह, जिला विकास परिषद जम्मू के उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, बीडीसी खौड़ बलबीर सिंह, सरपंच सवर्ण सिंह ने पलांवाला-अखनूर मुख्य मार्ग पर शांति पूर्ण प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से राकेश्वर सिंह को नक्सलियों से जल्द से जल्द छुड़ाने की मांग की। पंचायत पगांली के सरपंच पठान सिंह तथा पूर्व सरपंच नसीब सिंह ने प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि पांच दिन से हमारा जवान नक्सलियों के कब्जे में है। उसको सुरक्षित लाने को लेकर सुस्त कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है। सरकार को चाहिए कि ठोस रणनीति बना कर जवान को जल्द से जल्द लाया जाए। नक्सलियों की जो भी मांग है सरकार उस पर अमल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed