फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agency issued alert regarding amarnath yatra

अमरनाथ यात्री जत्थों में उपद्रव का खतरा

Tue, 02 Jun 2015 12:59 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
agency issued alert regarding amarnath yatra

कश्मीर में अलगाववादियों के नए पैंतरों ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि इस बार अमरनाथ यात्रा में उपद्रव फैलाने की गंभीर कोशिश की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक इन दिनों अलगाववादियों के गुटों में खुद को बड़े जनाधार वाला साबित करने की होड़ लगी है। इस कोशिश में बेस कैंप से यात्रा रूट तक यात्रियों के जत्थों पर पत्थरबाजी की आशंका है।

विज्ञापन


आतंकी भी यात्रा में खलल डाल सकते हैं। अलगाववादियों के सभी गुट यात्रा अवधि में कटौती चाहते हैं। लेकिन, श्राइन बोर्ड और राज्य सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है। गृह मंत्रालय संयुक्त सचिव के नेतृत्व में समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय टीम जम्मू और श्रीनगर भेजने वाला है। नार्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने अमर उजाला को बताया कि सेना ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन


यात्रा में खलल की आशंका के मद्देनजर सेना की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जा रहीं हैं। रोड ओपनिंग पार्टी की भी अतिरिक्त कंपनियां तैनात होंगी। सीआरपीएफ के डीजी प्रकाश मिश्रा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक के राजेंद्रा ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से अतिरिक्त कंपनियों की मांग की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे मंजूर कर लिया है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के सीईओ पी के त्रिपाठी ने लंगर कमेटियों के साथ बैठकें की हैं। पिछले साल लंगर के टेंटों पर हमले हुए थे। उसके बाद स्थिति बिगड़ी और आगजनी की घटना भी हुई थी। लिहाजा, इस बार लंगर कमेटियों की सुरक्षा के लिए भी अलग से इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed