फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After the meeting, no decision on Government Formation

विधायक दल की बैठक के बाद भी पीडीपी ने नहीं खोले पत्ते

Mon, 01 Feb 2016 10:19 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
After the meeting, no decision on Government Formation

पीडीपी ने सोमवार को श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निवास पर विधायक दल की पहली बैठक के बाद भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन


हालांकि, दो घंटे तक चली बैठक के बाद पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महबूबा मुफ्ती मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर पार्टी का पक्ष रखेंगी।

पूर्व मंत्री एवं पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि विधानमंडल की ओर से महबूबा को पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि, महबूबा को विधानमंडल का नेता चुने जाने पर पार्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा के वर‌िष्ठ नेता अम‌ित शाह से चर्चा करने पहुंचे द‌िल्ली

After the meeting, no decision on Government Formation

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने भी राज्यपाल के समक्ष मंगलवार शाम को पार्टी का पक्ष रखने की बात कही। सोमवार सुबह भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में भी मौजूदा सियासी हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसके बाद शाम को पार्टी अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करने दिल्ली पहुंच गए।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली को मौजूदा हालात से अवगत कराने के बाद पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों के मुताबिक ही प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार शाम राज्यपाल को पार्टी के पक्ष से अवगत कराएंगे। सूत्रों के मुताबिक रियासत के भाजपा नेता पूर्व भाजपा-पीडीपी सरकार के सूत्रधार रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव से भी मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल दोनों दलों के अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

After the meeting, no decision on Government Formation

उल्लेखनीय है कि पीडीपी के विधानसभा में 27 जबकि भाजपा के 25 सदस्य हैं। सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद भाजपा-पीडीपी की ओर से अपना-अपना रुख स्पष्ट नहीं किए जाने के चलते रियासत में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।

रियासत में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने पीडीपी और भाजपा से मंगलवार तक अपना पक्ष रखने को कहा है।

राज्यपाल दोनों दलों के अध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मंगलवार शाम चार बजे तो भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा राज्यपाल से शाम छह बजे मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed