फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After seven months, 542 cases of corona in Jammu and Kashmir, 14 officers including two IAS infected

Corona Update: सात महीने बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 542 मामले, दो आईएएस समेत 14 अधिकारी संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 02:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 02:34 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। जम्मू संभाग में 288 और कश्मीर में 254 मामले सामने आए हैं। प्रशासन के मुताबिक एक मरीज की मौत भी हो गई है। 
 

विज्ञापन
After seven months, 542 cases of corona in Jammu and Kashmir, 14 officers including two IAS infected
जम्मू में कोरोना केसों के बढ़ने के बावजूद इस तरह का माहौल दिखा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में शुक्रवार को सात महीने बाद संक्रमण के 542 मामले सामने आए। संक्रमितों में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, 12 कृषि अधिकारी व एक डॉक्टर भी शामिल हैं। जम्मू संभाग में 288 संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। कश्मीर में 254 नए मामले आए हैं और 98 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामले तेजी से बढ़कर 2492 हो गए हैं। 

विज्ञापन


कृषि निदेशालय तालाब तिल्लो में कोविड टेस्ट के दौरान 12 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए। जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 176 नए मामलों की पुष्टि हुई है। उधमपुर में 16, राजोरी में 14, डोडा में 15, कठुुआ में 23, सांबा में सात, किश्तवाड़ में चार, पुंछ में छह, और रियासी जिले में 27 नए मामले आए हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 137, बारामुला में 48, बडगाम में 20, पुलवामा में दो, कुपवाड़ा में 17, अनंतनाग में पांच, बांदीपोरा में तीन, गांदरबल में चार, कुलगाम में 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सक्रिय 2492 मामलों में से 1318 जम्मू संभाग व 1174 कश्मीर संभाग से हैं। मृतको की संख्या बढ़कर 4534 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में एमबीबीएस, बीएससी पैरा मेडिकल की कक्षाए निलंबित
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के चलते संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसी जम्मू में एमबीबीएस और बीएससी पैरा मेडिकल विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. शशि सूदन शर्मा ने शुक्रवार को आदेश जारी किया।

हालांकि परीक्षाएं तय शेड्यूल के तहत ही होंगी। इसके अलावा जीएमसी जम्मू के कॉलेज कैफेटेरिया को भी आठ जनवरी से अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। 


डॉ. जितेंद्र सिंह आज  कोरोना परिदृश्य की समीक्षा करेंगे
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शनिवार को वर्चुअल माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक कर जम्मू कश्मीर में कोरोना परिदृश्य की समीक्षा करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त के अलावा सभी जिलों के जिला उपायुक्त, एसएसपी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed