फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Rajori-Poonch ban on firecrackers, use of drones in Ramban, security tightened for G20 meeting

Jammu : राजोरी और पुंछ के बाद रामबन में पटाखों, ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध, जी-20 बैठक के लिए सुरक्षा कड़ी

Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 12:09 AM IST
सार

जिला मजिस्ट्रेट मुसर्रत इस्लाम के आदेश के अनुसार पटाखों के उपयोग और पेशेवर ड्रोन के उड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम एसएसपी के आग्रह पर उठाया गया है। 

विज्ञापन
After Rajori-Poonch ban on firecrackers, use of drones in Ramban, security tightened for G20 meeting
राजोरी के कंडी केसरी हिल में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जी-20 बैठक और सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर राजोरी-पुंछ के बाद रामबन जिले में भी पटाखों के इस्तेमाल, संग्रहण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट रामबन ने रविवार को आदेश जारी किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट मुसर्रत इस्लाम के आदेश के अनुसार पटाखों के उपयोग और पेशेवर ड्रोन के उड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम एसएसपी के आग्रह पर उठाया गया है। इसमें जी20 और सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर उठाया गया है। इसमें आदेश की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

पुंछ के बाद अब राजोरी जिले में भी पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसका जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जिले में पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट विकास कुंडल ने सभी अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने और इसे जनता में प्रसारित करने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि विवाह समारोहों के दौरान पटाखों का उपयोग सुरक्षा बलों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों के शोर से कई बार आतंकी हमले जैसी आशंका उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दौरान केसरी हिल इलाके में आतंकी हमले का जवाब देने के लिए पटाखों का प्रयोग भ्रम पैदा कर रहा है। एसएसपी अमृतपाल सिंह ने पत्र में पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की भी सिफारिश की थी।

इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने इसका आदेश जारी किया है।  उधर, पुंछ के जिला मजिस्ट्रेट यासीन एम चौधरी ने जिले में शादी समारोहों के दौरान आतिशबाजी करने, पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम एसएसपी के आग्रह के बाद और सुरक्षा परिदृश्य व आतंकियों की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर उठाया गया है।

एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में शादी समारोह सीजन के दौरान लोग बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़ते हैं। इससे आम लोगों सहित सुरक्षाबलों एवं पुलिस में उलझन पैदा होती है कि कहीं आतंकी हमला तो नहीं हो गया है। आतंकियों की चेतावनी के कारण आगामी दिनों में सुरक्षाबलों को तुरंत कार्रवाई करने व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।


गौरतलब रहे कि बीते बुधवार को मोहल्ला पुरानी पुंछ में संदिग्ध देखे की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ में एक शादी समारोह में पटाखे फोड़ने से आतंकी हमले की शंका हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed