फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after oath mufti and nirmal singh will announce CMP

जब हटना होगा तब हट जाएगा अफस्पा: मुफ्ती

Sun, 01 Mar 2015 03:17 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
after oath mufti and nirmal singh will announce CMP

रियासत के नए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सीएमपी का ऐलान किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की चुटकी लेते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने के सवाल पर मुफ्ती ने कहा, भ्रष्टाचार खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता है लेकिन मैं केजरीवाल की तरह जेब में मोबाइल रखने को नहीं कहूंगा।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अधिकारियों के पेंच कसे जाएंगे। उन्होंने कहा, सभी अधिकारी भ्रष्टाचारी नहीं होते हैं। इसके अलावा अफस्पा हटाए जाने के मुद्दे पर मुफ्ती ने कहा, जब अफस्पा हटाना होता हट जाएगा। रियासत में अफस्पा हटाने से ज्यादा जरूरी है शांति बहाली की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पहले कार्यकाल में मैंने रियासत में शांति बहाली के लिए काफी काम किया है और इसी तरह आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि, घाटी से अफस्पा हटाया जाएगा लेकिन अभी इसका समय नहीं है। उन्होंने कहा, सेना ने हाल ही में कई बेगुनाह नौजवानों को मौत के घाट उतार दिया है ऐसे में अफस्पा हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती ने की सज्जाद की तारीफ

after oath mufti and nirmal singh will announce CMP

सेना के कब्जे वाली जमीन के बारे में उन्होंने कहा, सेना को कब्जे वाली जमीन वापस करनी होगी या फिर उसका उचित मुआवजा देना होगा। पाकिस्तान से वार्ता के मुद्दे पर मुफ्ती ने कहा, पाकिस्तान से वार्ता की जाएगी, पीएम मोदी पहले ही इस बारे में शुरूआत कर चुके हैं, पाक वार्ता के अलावा देश के पास काई विकल्प नहीं है।

एक सवाल के जवाब में मुफ्ती ने कहा, मैंने यह गठबंधन सत्ता के लालच या मजबूरी में नहीं जनता की भलाई के लिए किया है और दोनों पार्टियां मिलकर अवाम के हित में काम करेंगी। वहीं डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा, जनता की भलाई के लिए काम किया जाएगा और एक साफ सुथरी सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा।

क्रास एलओसी ट्रेड और अन्य मुद्दों पर उन्होंने कहा, क्रास एलओसी ट्रेड को बढ़ाया जाएगा और सीमा के आरपार रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर काम किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में मुफ्ती ने कहा, हाल के चुनावों में अलगाववादियों ने अड़गा नहीं लगाया है और अब वह भी मुख्यधारा में शामिल होने लगे हैं।

सज्जाद लोन ने इसकी शुरूआत की है और आने वादे दिनों में संभव है कुछ अन्य अलगाववादी भी मुख्यधारा से जुड़ें। इसके लिए उन्होंने लोन की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed