फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After National Conference now PDP also separated from India alliance

Jammu-Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब पीडीपी भी इंडिया गठबंधन से हुई अलग, महबूबा बोलीं- हम पूरी तरह तैयार

Mon, 19 Feb 2024 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

पीडीपी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य कश्मीर में हुई बैठक के बाद पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। 

विज्ञापन
After National Conference now PDP also separated from India alliance
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के बाद अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी लोकसभा चुनाव में अलग प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी की संसदीय समिति जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। इससे पहले नेकां चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

पीडीपी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य कश्मीर में हुई बैठक के बाद पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। जल्द ही प्रदेश में लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर तय कर लिए जाएंगे। मोहम्मद सरताज मदनी के नेतृत्व वाला पार्टी संसदीय बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगा।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान वीरी, महासचिव डॉ. महबूब बेग व गुलाम नबी लोन हंजुरा, अतिरिक्त महासचिव आशिया नकाश, पूर्व मंत्री नईम अख्तर व जहूर अहमद मीर के साथ ही जिला अध्यक्ष, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ज्ञात हो कि सबसे पहले नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि नेकां के कब्जे वाली सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर गठबंधन के बारे में विचार होगा। इसके बाद नेकां प्रमुख ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया था। तब पीडीपी ने कहा था कि पार्टी का इरादा तो एकता में है, लेकिन नेकां के फैसले के मद्देनजर उपयुक्त समय पर निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed