फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after conditions get normal, will come back to valley for bread

हालात सुधरने पर रोजी-रोटी के लिए फिर जाएंगे घाटी

Thu, 18 Sep 2014 08:33 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
after conditions get normal, will come back to valley for bread

घाटी में बाढ़ प्रभावित इलाकों से सकुशल लौटे बाहरी राज्यों के मजदूरों ने कहा कि घाटी में हालात सुधरने पर वे फिर से वहां रोजी-रोटी के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों घाटी पर टूटे कुदरत के कहर ने न सिर्फ कश्मीरियों वरन, दूसरे राज्यों से वहां रोजी-रोटी के लिए आने वाले मजदूरों की जिंदगी पर भी बहुत बुरा असर डाला है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ, सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से जम्मू रेलवे स्टेशन पर सकुशल लौटे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने जितने पैसे कमाए थे और जो सामान खरीदा था, सब बाढ़ के पानी में बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बच गई, यही बहुत बड़ी बात है

after conditions get normal, will come back to valley for bread

बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र से चालीस व्यक्तियों के ग्रुप के मंजूर आलम और मोहम्मद लियाकत ने बताया कि वह बारह दिनों तक श्रीनगर के लाल चौक पर अपने किराए के मकान की छत पर फंसे रहे थे। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकले।

अन्य बाढ़ पीडि़त जमैत अख्तर, सोनू अख्तर आदि ने बताया कि उनकी जान बच गई, यही बहुत बड़ी बात है। जहां तक पैसा कमाने की बात है, घाटी के हालात सुधरे तो वे फिर अपने साथियों के साथ वहां रोजी-रोटी के लिए जाएंगे।

बाढ़ में बह गया बहन की निकाह का सामान

after conditions get normal, will come back to valley for bread

बिहार के सीतामढ़ी से ही घाटी में मेहनत-मजदूरी करने आए मोहम्मद सलामउदीन ने बताया कि अगले महीने उनकी बहन का निकाह तय था। उनके ऊपर ही बहन की शादी की जिम्मेदारी थी।

इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की, ताकि अपनी बहन की शादी अच्छे से कर सकें। उन्होंने बहन के लिए कपड़े और अन्य सामान खरीदे थे, लेकिन सब कुछ बाढ़ के पानी में बह गया। अब उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा है कि वे अपनी बहन की शादी कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed