{"_id":"66bf578ad545e5e1cf076d0f","slug":"after-announcement-of-election-dates-omar-abdullah-said-we-are-ready-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Assembly Polls: चुनाव तारीखों के एलान के बाद उमर अब्दुल्ला बोले- हम तैयार हैं; जानें किस नेता ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Assembly Polls: चुनाव तारीखों के एलान के बाद उमर अब्दुल्ला बोले- हम तैयार हैं; जानें किस नेता ने क्या कहा
Fri, 16 Aug 2024 07:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 16 Aug 2024 07:22 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हम तैयार हैं।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होगा। 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा। 25 सितंबर को दूसरा फेज और एक अक्तूबर को तीसरे फेज के लिए मतदान होगा। जबकि चार अक्तूबर को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजनीति दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने और ऐसी सरकार बनाने के लिए वोट डालने की अपील की, जो वहां शांति बनाए रखे। साथ ही युवाओं के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला बोले- हम तैयार हैं
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हाल के चुनावों की स्याही का निशान गया नहीं है और हम चुनावी मोड में वापस आ गए हैं। हम तैयार हैं!
गृहमंत्री अमित शाह ने कही ये बात
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स अकाउंट पर लिखा, मैं चुनाव आयोग द्वारा आज जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करता हूं। पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार के अथक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने का एक नया युग बना है। विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूती देगा, क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा।