फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After 28 years, AIR Kathua on air, jammu kashmir news

नए रंग में रंग गया आकाशवाणी कठुआ, अब एक क्लिक में आपके मनपसंद कार्यक्रम होंगे आप तक

Thu, 28 Nov 2019 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
After 28 years, AIR Kathua on air, jammu kashmir news
all india radio

जम्मू कश्मीर के कठुआ में 28 साल बाद आकाशवाणी कठुआ नए रंग में रंग गया है। अबतक केवल रेडियो फ्रिक्वेंसी पर उपब्लध रहे आकाशवाणी कठुआ का इंटरनेट के जरिए प्रसारण शुरू हो गया। इसके साथ ही सुबह से लेकर देर रात तक चलने वाले रेडियो कठुआ के विभिन्न कार्यक्रमों को अब विश्व के किसी भी कोने से सुना जा सकेगा।

विज्ञापन

 

 

जम्मू कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के चलते श्रोताओं को फिलहाल कुछ समय और इंतजार करना होगा, लेकिन कठुआ जिले के अन्य राज्यों में रहने वाले लोग भी अपने जिले का सूरते हाल ऑनलाइन जांच सकेंगे।

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि आकाशवाणी कठुआ में दस किलोवाट का ट्रांसमीटर वर्ष 1992 में स्थापित किया गया था, जो एक बड़े इलाके में रेडियो तरंगों को पहुंचाता रहा है। इस साल ट्रांसमीटर में खराबी के बाद कई इलाकों में अभी भी रेडियो सिगनल में दिक्कतें आ रही हैं। दूरदराज इलाके के श्रोता पिछले कुछ समय से रेडियो के कम सिगनल मिलने की भी शिकायत करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, रियासी के साथ-साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अपनी लोकप्रियता बटोर चुके इस केंद्र को लेकर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कोई दिलचस्पी दिखाई और न ही आकाशवाणी के उच्च अधिकारियों ने।

जल्द कठुआ में सुनने को मिलेगा निजी एफएम

सूत्रों ने बताया कि एक ट्रांसमीटर की अधिकतम आयु दस वर्ष होती है, लेकिन 27 वर्ष से कठुआ के आकाशवाणी केंद्र के ट्रांसमीटर को न तो बदला गया और न ही इसके लिए किसी विकल्प को लाया गया। बीते एक दशक से ही ट्रांसमीटर में कभी कभार दिक्कतें भी सामने आती रही हैं, जिसकी वजह से कुछ मिनटों के लिए आकाशवाणी की सेवाएं तो प्रभावित होती रहीं, लेकिन इस साल ऐसा पहली बार हुआ कि दो दिन तक ट्रांसमीटर ठप रहा है।

कठुआ के लिए मंजूर निजी एफएम के संचालक इन दिनों अपना सेटअप लगाने में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले समय में आकाशवाणी कठुआ के बाद अब जल्द कठुआ और आसपास निजी रेडियो भी सुना जा सकेगा।

सूत्रों के अनुसार यह इस रेडियो के लिए गुजरात की एक कंपनी को लाइसेंस हासिल हुआ था, जिसके बाद बीते कुछ महीनों से आकाशवाणी कठुआ परिसर से लीज पर लिए गए टॉवर से ही इसे ऑपरेट किया जाएगा। हालांकि निजी रेडियो का स्टुडियो कठुआ में बनाए जाने की योजना नहीं है। ऐसे में इसे रिले रेडियो के रूप में प्रसारित किया जा सकता है। निजी रेडियो को आने वाले समय में 91.10 मेगाहर्ट्ज पर सुना जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed