जम्मू-कश्मीर में सेना के लिए अफस्पा जरूरी: परिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का कहना है कि यदि जम्मू-कश्मीर या किसी अन्य राज्य में आंतरिक सुरक्षा के लिए सेना को तैनात किया जाता है तो वहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) जरूरी है।
रक्षा मंत्री ने वीरवार को कहा कि ‘मैं मंत्रालय नहीं हूं जो इसके (अफस्पा) बारे में निर्णय लूं।’ उन्होंने कहा कि यह आसान है कि यदि किसी निश्चित क्षेत्र में यह कानून लागू है तो सेना उस क्षेत्र को संचालित कर रही है।
यदि वहां यह कानून नहीं होगा तो सेना उसे संचालित नहीं कर सकती है। परिकर जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से विवादित कानून को हटाए जाने की मांग से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।
सेना का काम आंतरिक सुरक्षा नहीं
हालांकि, परिकर ने कहा कि अफस्पा को हटाए जाने का निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना का काम आंतरिक सुरक्षा नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में बेहद स्पष्ट हूं कि आंतरिक सुरक्षा मेरा काम नहीं है। यदि मुझे आंतरिक सुरक्षा का काम दिया जाता है तो उसके लिए उपयुक्त शक्तियां होनी चाहिए। यह शक्तियां मुझे अफस्पा से मिलती हैं।
त्रिपुरा से 18 साल बाद अफस्पा हटाने के माकपा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा ने इसे मजबूरी में लिया गया फैसला करार दिया है।